डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा में MBA के एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यहां एमबीए के छात्र ने जहर खा लिया था, जिसके बाद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
युवक के खुदकुशी की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मृतक की पहचान मेहमा सरजा निवासी सुखवंत सिंह (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुखवंत अजीत रोड बठिंडा की गली नंबर-9 के बगल के पार्क में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
उसके पास से जहर के पाउच का एक पैकेट भी पड़ा मिला। युवक ने समाज सेवी संस्था के लोगों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि मृतक एमबीए का छात्र सुखवंत सिंह है, जो IELTS की कोचिंग भी ले रहा था।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI