Punjab News: पंजाब पुलिस ने ख़ुद को गैंगस्टर बता कर फिरौती की फर्जी कॉल करने वाले ए. सी मकैनिक को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 587 शब्द|📅 04 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के सपने अनुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने मोहाली स्थित फार्मास्यूटीकल कंपनी के मालिक को फिरौती के लिए फर्जी कॉल करने के दोष में ख़ुद को विदेश- आधारित गैंगस्टर बता कर कॉल करने वाले एक 20 साला ए. सी. मकैनिक को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

यह जानकारी देते हुये पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि मुलजिम की पहचान सूरज (20) निवासी मलोआ कॉलोनी, चंडीगढ़ के तौर पर हुई है, जिसको यहाँ के वेरका चौक से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने साथी मनदीप सिंह (32) निवासी गाँव मांगेवाल श्री आनन्दपुर साहिब के साथ मोटरसाईकल पर फिरौती के पैसे वसूलने जा रहा था।

पुलिस ने उक्त दोषियों के पास से दो मोबाइल फ़ोन और बिना नंबर प्लेट वाला एक काले रंग का सी. टी 100 मोटरसाईकल भी बरामद किया है। शिकायतकर्ता, जोकि एस. ए. एस. नगर स्थित एक फार्मास्यूटीकल कंपनी का मालिक है, ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसको 30 दिसंबर, 2022 को एक व्यक्ति, जो ख़ुद को गैंगस्टर बता रहा है, ने फ़ोन करके उससे 30 लाख रुपए की फिरौती माँग की और समय पर फिरौती की रकम न देने की सूरत में उसको जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शिकायत के बाद एसएएस नगर के स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू कर दी और मुलजिम कॉलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया, जो अपने सहयोगी मनदीप सिंह के वटसऐप नंबर का प्रयोग करके शिकार बनाऐ लोगों को कॉल कर रहा था। उन्होंने बताया कि दोषी सूरज ए. सी. मकैनिक के तौर पर काम करता है, जबकि उसका साथी मनदीप टैक्सी चालक है।

डीजीपी ने एक बार फिर लोगों को फर्जी फिरौती के लिए कॉल से सचेत रहने के लिए सावधान किया और उन्होंने अपील की कि जब भी ऐसी कोई कॉल आए तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाये। पंजाब पुलिस की तरफ से ऐसे फिरौती के मामलों की ताज़ा जांच से यह बात सामने आई है कि ज़्यादातर ऐसे गैंगस्टरों के नाम पर की जा रही फिरौती कॉल कुछ अज्ञात अपराधियों का काम है, जिनका किसी गिरोह या गैंगस्टर के साथ कोई संबंध नहीं है।

इस सम्बन्धी और जानकारी सांझा करते हुये ए. आई. जी. एस. एस. ओसी. एस. ए. एस. नगर अश्वनी कपूर ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम सूरज जब घरों, दुकानों या कंपनियों में ए. सी. की मुरम्मत करने जाता था तो अमीर लोगों को शिकार बनाने के लिए चुन लेता था और ऐसे बड़े रसूख़दार लोगों के विवरण नोट कर लेता था जिससे उनको यह प्रभाव दिया जाये कि उनकी गतिविधियों पर नजऱ रखी जा रही है, जिससे दोषी सूरज, पीडि़त को पैसा वसूलने के लिए आसानी से निशाना बना लेता था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों मोबाइल फोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या मुलजिमों ने किसी और व्यक्ति को भी फिरौती की कॉल की हैं।’’ बताने योग्य है कि, इस सम्बन्धी पुलिस स्टेशन एस. एस. ओ. सी. एस. ए. एस. नगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और 120बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 1 के अधीन केस दर्ज किया गया है।

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *