SYL Dispute Updates: एसवाईएल को लेकर भगवंत मान और मनोहर लाल के साथ बैठक रही बेनतीजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 04 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। SYL Dispute Updates: हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच लगातार कोशिशों के बाद भी सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के निर्माण पर सहमति नहीं बन पाई है। आज एक बार फिर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मामले को लेकर बैठक की।

बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने SYL पर बयान दिया। हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा कि पंजाब का रवैया उचित नहीं है और इस बारे में सुप्रीम कोर्ट को सूचित करेंगे।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब मानने को तैयार नहीं है। पंजाब एक्ट की बात करें तो वे कोई समझौता स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में हम माननीय सुप्रीम कोर्ट को इन परिस्थितियों से अवगत कराएंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा है कि हमारे पास पानी नहीं है। हम पानी नहीं दे सकते। मान ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट इस मामले का फैसला करेगा।

SYL Dispute Updates: SYL मुद्दे की बैठक पर Bhupendra Singh Hooda ऐसा क्या बोल गए ?

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इस अवसर पर भगवंत मान ने कहा कि SYL के स्थान पर YSL का प्रयोग किया जाना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि एसवाईएल को वाईएसएल में बदला जाना चाहिए और यमुना का पानी हमें दिया जाना चाहिए। उन्होंने सतलुज को यमुना से पानी देने की बात कही। रास्ते में हरियाणा आ जाए, इनको भी पानी दे दो।

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *