डेली संवाद. चंडीगढ़। Punjab News: एसवाईएल (SYL) के मुद्दे को लेकर आज दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के बीच दूसरे दौर की बैठक हो रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बैठक के लिए दोनों राज्यों के मंत्रियों को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नेतृत्व में दोपहर तीन बजे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के दिल्ली कार्यालय में बैठक होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पानी के मसले को सुलझाने के लिए 14 अक्टूबर को चंडीगढ़ में बैठक हुई थी। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 जनवरी को होनी है, जिसमें केंद्र सरकार को चार महीने की प्रगति रिपोर्ट पेश करनी है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
एसवाईएल को लेकर 14 अक्टूबर 2022 को पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा रही। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए एसवाईएल के निर्माण की समय सीमा तय करने को कहा था। दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक को बेनतीजा बताया था।
पंजाब में PPS अफसर की दफ्तर में मौत…. देखें VIDEO
https://youtu.be/FYN4FTf88dI