Firing In Jalandhar: जालंधर में फायरिंग, कई लोग हुए जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Firing In Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। खबर है कि जालंधर के उपमंडल शाहकोट के तहत आते मलसियां कस्बे में राजा व गिंदा नाम के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों ने जमकर फायरिंग की, जिसमें चार युवक घायल हो गए। तीन के पैरों में जबकि एक के पेट में गोली लगी है और उसे शाहकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार दोनों गुटों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी, जिसे लेकर दोनों गुट मामले को निपटाने के लिए मॉडल टाउन के समीप चिट्टी बेईं में एकत्र हुए थे। समझौते के दौरान दोनों गुटों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी, जिसके बाद बहस ने ईंट, पत्थर और गोलियों का रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इस फायरिंग में राजा गुट के मुखिया राजविंदर निवासी बागवाला (शाहकोट) व गिंडा गुट निवासी हरजिंदर को भी गोली लगी है। हरजिंदर के पैर में गोली लगी है । जबकि राजविंदर के जांघ में गोली लगी है। उनके अलावा जैन कॉलोनी शाहकोट निवासी विनोद, फखरूवाल निवासी अर्शदीप सिंह घायल हो गए। विनोद के पेट में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *