Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने उठाया एक और सराहनीय कदम, अपने दफ्तर का सारा कागजी कार्य पंजाबी में शुरू किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के दिशा निर्देश के अनुसार अपने दफ्तर में होने वाले कागजी काम आज से पंजाबी में करने की घोषणा की।

इस बारे में बताते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत मान ने पंजाबी मां बोली के विस्तार के लिए जो कार्य करने शुरू किए हैं वह बहुत ही सराहनीय है इसीलिए हम सभी का भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने दिनचर्या के कार्यों में पंजाबी को प्रमुखता से आगे लाए। तभी पंजाबी मां बोली का विस्तार होगा।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देश के अनुसार पंजाब के लोगों के लिए हर दिन लोक सेवा को समर्पित कार्य कर रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी का एक ही मकसद है कि पंजाब में हर वर्ग के घर में खुशियां हो। पंजाब का हर वर्ग अपने जीवन को एक अच्छे तरीके से व्यतीत करें।

पंजाबी मां बोली को बढ़ावा देने की भगवंत मान की शुरूआत पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा बहुत ही फक्र की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाबी मां बोली के विस्तार को लेकर और पंजाबी भाषा के सत्कार के लिए कितने तत्पर हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा पंजाब में आज हर वर्ग आम आदमी पार्टी की सरकार से खुशहाल है फिर चाहे वह लोगों को मुफ्त बिजली मिलना हो या फिर लोकहित के अन्य कार्य हो बहुत थोड़े समय में ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ किए वादे पूरे करने शुरू कर दिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और हमारी समूची टीम पंजाब की तरक्की खुशहाली और विकास के लिए दिन रात एक कर पंजाबियों के लिए कार्य कर रही है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज से मेरी पुरजोर कोशिश रहेगी कि मेरे दफ्तर के सभी कार्य जिस में भी लिखित या मौखिक भाषा का प्रयोग होगा वहां पर पंजाबी मां बोली का प्रयोग किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *