Punjab News: अंतिम वोटर सूची के प्रकाशन के उपरांत लगातार अपडेशन का दौर शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के दफ़्तर की तरफ से गुरूवार को राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ वोटर सूची (बिना फोटो) की अंतिम प्रकाशन की सीडीज़ सौंपने के लिए मीटिंग की गई। वोटर सूची को अपडेट करने सम्बन्धी विशेष मुहिम स्पैशल समरी रिवीजऩ-2023 अंतिम वोटर सूची के प्रकाशन के साथ ही समाप्त हो गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मीटिंग के दौरान राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार पंजाब राज्य में स्वैच्छा से रजिस्टर्ड वोटरों के आधार नंबर एकत्रित करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है और 76.78 प्रतिशत वोटरों ने पहले ही स्वैच्छा से अपने आधार को वोटर कार्ड के साथ लिंक कर लिया है।

आधार नंबर को वोटर कार्ड के साथ लिंक करने की मुहिम 31 मार्च, 2023 तक चलाई जायेगी। मीटिंग में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया की मज़बूती के बारे अवगत करवाया गया और बताया गया कि कैसे तकनीक का प्रयोग करके हर पड़ाव पर पारदर्शिता लाई गई है।

वोटर सूची को और बेहतर बनाने के मिशन में उनके सहयोग की माँग करते राजनैतिक पार्टियों को बताया गया कि पंजाब के वोटर पोर्टल www.nvsp.in पर लॉगइन करके ऑनलाइन या वोटर हेल्पलाइन एप(ऐंडरायड और आईओऐस) को डाउनलोड करके बड़े सुखद ढंग से अपने वोटर विवरणों में परिवर्तन/संशोधन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 80 साल से अधिक उम्र के वोटरों और दिव्यांग व्यक्तियों को पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान करने समेत भारतीय निर्वाचन आयोग की पहलकदमियों की सराहना करते हुये कहा कि वोटर कार्ड से आधार को जोडऩे की प्रक्रिया वोटर सूची में सुधार करने में बड़ी मदद करेगी।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *