Punjab News: पंजाब में लोहे की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भट्टी पर काम कर रहे मजदूरों पर गिरा गर्म लोहा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में लुधियाना के साहनेवाल के पास एक लोहे की फैक्ट्री में देर रात अचानक भट्टी से गर्म लोहा मजदूरों पर गिर गया। यह लोहा भट्टी के पास काम कर रहे 8 से 10 लोगों पर गिर गया।

झुलसे मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग फैक्ट्री में पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह जले हुए मजदूरों को फर्नेस रूम (प्लांट) से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

जिसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस की मदद से झुलसे चारों मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बाकी झुलसे लोगों को अन्य निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। घायलों की पहचान विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरूला अंसारी के रूप में हुई है। जिनकी हालत अभी नाजुक अभी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

फैक्ट्री में काम कर रहे संजय ने बताया कि जब भट्टी से गर्म लोहा निकला तो चारों तरफ अंधेरा था जिससे कुछ दिखाई नहीं दिया। अंधेरा होने के कारण उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया।

संजय ने कहा कि अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। झुलसे लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

ਪੰਜਾਬੀ ਕਾਮੇਡੀਅਨ ‘ਪਤੀਲਾ ਜੀ’ ਦਾ ਨਵਾਂ ਅੰਦਾਜ਼, ਡੇਲੀ ਸੰਵਾਦ ‘ਚ ਇੰਟਰਵਿਊ ਦੌਰਾਨ ਖੋਲ੍ਹੇ ਆਪਣੇ ਦਿਲ ਦੇ ਰਾਜ਼

https://www.youtube.com/watch?v=A8Y8DZLT3SY&t=102s













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *