Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शी रोज़गार प्रक्रिया के लिए वचनबद्ध- डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 437 शब्द|📅 05 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विभाग की तरफ से राज्य की नौजवानी को रोज़गार के उचित मौके उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया में पूर्ण तौर पर पारदर्शी मापदंड इस्तेमाल किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसी के अंतर्गत पंजाब के समूह ज़िला प्रोग्राम अफसरों को आंगनवाड़ी वर्करों में से सुपरवाईजरों का चयन करने के लिए अस्थायी मेरिट सूचियों सम्बन्धी आवेदकों से ऐतराज़ों की माँग 11 जनवरी, 2023 तक शाम 04ः00 बजे तक की गई है। आवेदक सीधे तौर पर डायरैक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को दस्ती तौर पर सबूतों सहित अपने ऐतराज़ दर्ज करवा सकते हैं।

इस सम्बन्धी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने और जानकारी देते हुये बताया कि आई. सी. डी. एस. प्रोजैक्टों के अधीन काम कर रही आंगनवाड़ी वर्करों में से सुपरवाईजरों का सिलैक्शन करने के लिए पंजाब के समूह ज़िला प्रोग्राम अफसरों से प्राप्त हुई अस्थायी मेरिट सूचियों को मुख्यालय स्तर पर कम्पाईल करने के उपरांत विभाग की वैबसाईट (sswcd.punjab.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

कैबिनेट मंत्री ने समूह ज़िला प्रोग्राम अफसरों को हिदायत की है कि अस्थायी मेरिट सूचियों को डाउनलोड करके अपने दफ़्तर और सम्बन्धित बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों के दफ्तरों में नोटिस बोर्ड पर लगाया जाये। आंगनवाड़ी वर्करों को अस्थायी मेरिट सूचियों सम्बन्धी सूचित किया जाये और समूह बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को इसकी तस्दीक करने के लिए हिदायत की है।

आवेदक की तरफ से किये ऐतराज़ और मुख्यालय की तरफ से जारी की गई राज्य स्तरीय अस्थायी मेरिट सूची की कैटागिरी, सब कैटागिरी का लड़ी नंबर अंकित किया जाये। आवेदक को हिदायत की जाती है कि वह मुख्यालय के ऐतराज़ रजिस्टर में अपना ऐतराज़ दर्ज करवाने के उपरांत डायरी नंबर प्राप्त करे। विभाग की तरफ से निश्चित की तारीख़ के बाद प्राप्त हुए ऐतराज़ों पर विचार नहीं किया जायेगा।

यह मेरिट सूची आवेदक की तरफ से सम्बन्धित बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को दी सूचना आधार पर ज़िला प्रोग्राम अफसरों की तरफ से भेजी गई मेरिट सूचियों और ऐतराज़ सुनने के लिए केवल अस्थायी तौर पर जारी की गई है। इसको अंतिम नहीं माना जायेगा। उन्होंने कहा कि इस सूची को जारी करने का मुख्य उद्देश्य है कि यदि अस्थायी मेरिट सूची में कोई गलती रह गई है तो उसे दुरुस्त किया जा सके।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *