Crime News: अमेरिका में बड़ी वारदात, बीवी के तलाक मांगने के बाद पति ने पूरे परिवार की हत्या की

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अमेरिका। Crime News: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के उटाह में एक शख्स ने अपनी पत्नी, पांच बच्चों और सास की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह सब पत्नी के कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाने के दो हफ्ते बाद हुआ।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

सूत्रों से मिली मुताबिक यह घटना उटाह राज्य के एनोक शहर की है। मरने वालों में 40 साल की तौशा हाइट, 78 साल की गेल अर्ल, 4 से 17 साल की उम्र के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। सभी हत्याएं 42 साल के माइकल हाइट ने कीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे तब हैरान रह गए, जब उन्हें एक ही घर में 8 शव मिले।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

शव के मिलने से इससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य चर्च को फॉलो करते थे, इसलिए उन्हें शहर के ज्यादातर लोग जानते थे। घटना से एक रात पहले ही तौशा और दूसरे सदस्यों को चर्च में देखा गया था।

दूसरे दिन तौशा ने चर्च की एक मीटिंग मिस की। कोई कॉन्टैक्ट न होने पर लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *