डेली संवाद, जालंधर। Firing In Jalandhar: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर के आदमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने गांव हरिपुर में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक आदमपुर के गांव हरिपुर में रहने वाले तरूणवीर सिंह उर्फ हैप्पी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
आज सुबह पांच बजे जब हैप्पी जैसे ही घर से बाहर निकला तो 4 हथियारबंद बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। इस हमले में हैप्पी के पैर कुछ गोलियां लग गयी है। जिसके बाद हैप्पी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनते ही आस पास के लोग भी वहां आ गए जिसको देखते हुए हमलावर वहां से भाग गए।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
गोली लगने के बाद हैप्पी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हैप्पी पर किसने गोलियां चलाई या फिर क्यों चलाई है यह अभी तक साफ़ हो पाया है। पुलिस भी आस-पास लगे CCTV खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस हमलावरों को पहचानने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY