Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 06 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में मलेरकोटला में तैनात एक 40 वर्षीय ASI पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

महिला ने उसके खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए और थाना सदर में जिला संगरूर के रहने वाले आरोपी ASI सुखविंद्र सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया है कि ASI ने उसका गर्भपात भी करवाया है,जब वह 6 महीने की गर्भवती थी। इसी के साथ ही उसने अश्लील वीडियो भी बनाई थी जिसे वह वायरल करनी की धमकियां देता है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति काफी समय से बीमार रह रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात ASI सुखविंद्र सिंह से हुई थी जिसने उसे अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ बातें करने लगाऔर फिर घर आने लगा।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

आरोपी ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी सुखविंद्र सिंह संगरूर के फौजेवाल का रहने वाला है। मामले की जांच कर रहे ASI गुरचनजीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ थाना सदर में IPC की धारा 376 (बलात्कार), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *