Punjab News: गैंगस्टर टीनू के फरार मामले में चार्जशीट दाखिल, 10 लोग नामजद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 06 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala)की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने गैंगस्टर दीपक टीनू, उसकी प्रेमिका जितिंदर कौर और सीआईए के पूर्व प्रभारी मानसा प्रीतपाल सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिन्होंने उसे भागने में मदद की थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

बता दें कि गैंगस्टर दीपक टीनू एक अक्टूबर को पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। आरोपी पूर्व सीआईए इंचार्ज प्रीतपाल सिंह विभागीय उच्चाधिकारियों को बिना बताए टीनू को अपनी प्रेमिका से मिलवाने के लिए अपनी कार में ले गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी टीनू को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

पुलिस ने उसके कब्जे से 5 हथगोले और 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद किए थे। आपको बता दें कि 20 जून 2022 को पंजाब स्टेट क्राइम थाना मोहाली ने फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। आईपीसी की धारा 384, 465, 466, 468, 471, 120-बी और पासपोर्ट एक्ट की धारा (12) और आर्म्स एक्ट की धारा (25) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *