UP News: ब्रज के गुमनाम धार्मिक तीर्थ स्थलों को जीवंत करने में जुटी योगी सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 06 Jan 2023

डेली संवाद, मथुरा। UP News: योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि को राज्य में एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में गुमनामी के अंधेरों में कहीं खो से चुके ब्रज के धार्मिक तीर्थ स्थलों को यूपी सरकार फिर से जीवंत करने में लगी हुई है। इसके लिए तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

पग पग पर तीर्थस्थल

काशी और अयोध्या की तरह ही मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल पाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जिनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है इनमें से ही एक ताज बीबी और रसखान का समाधि स्थल है। यह दोनों ही भगवान श्री कृष्ण के ऐसे अनन्य भक्तों में से एक हैं, जो मुस्लिम समुदाय से होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण को मानते हैं।

UP News: ब्रज के गुमनाम धार्मिक तीर्थ स्थलों को जीवंत करने में जुटी योगी सरकार

जीर्णोद्धार में 10 करोड़ की लागत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज वर्मा ने बताया कि इस स्थान का लगभग 10 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कराया गया है। परिसर में एक ओपन थिएटर, फिल्म केंद्र और एक फूड कोर्ट बनाया गया है। यहां बने इस ओपन थिएटर में करीब 500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इस ओपन थिएटर में रसखान और ताज बीबी के जीवन और कार्यों पर शो आयोजित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पर्यटकों की संख्या में इजाफा

पंकज वर्मा ने बताया कि ताज बीबी और रसखान समाधि का जीर्णोद्धार होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस परिसर में प्रतिदिन लगभग 2000-3000 पर्यटक आते हैं।

वैसे तो उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में विकसित होने वाले कई स्थान हैं। लेकिन जब सीएम योगी को मकबरा परिसर का प्रस्ताव भेजा गया, तो सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा तुरंत धनराशि जारी कर दी गई।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *