Peeing In Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट में बजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 07 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Peeing In Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले मुंबई के व्यक्ति शंकर मिश्रा को आज दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के सावर्जनिक होने के बाद से ही फरार हो गया था। उसका पता लगाने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त

यह घटना 6 नवंबर 2022 को घटित हुआ थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस घटना के बाद ही उसने अपना फ़ोन बंद कर लिया था। उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरू बताई जा रही थी।

उसपर आरोप लगा था कि 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में, नशे में धुत शंकर मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

बाद में उसने महिला से विनती की कि वह उसकी पुलिस में रिपोर्ट न करे, यह कहते हुए कि इससे उसकी पत्नी और बच्चे पर असर पड़ेगा। वही दूसरी तरफ उसके वकील ने दावा किया है कि उनके मुवक्किल ने शिकायत दर्ज कराने वाली महिला से संपर्क किया था, अपने किए के लिए माफी मांगी थी और उसको मुआवजे के रूप में 15000 रुपए का भुगतान भी किया था।

पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज

https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *