डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: फाजिल्का पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस को बॉर्डर से 31 किलो 20 ग्राम हेरोइन मिली है। बताया जा रहा है कि उक्त हेरोइन 29 पैकेट में बंद थी। साथ ही पुलिस ने इस मामले से जुड़े 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
जानकारी के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि कल भारत-पाक सीमा पर हंगामा हुआ था। सीमा पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर सीमा सुरक्षा बल ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इसके बाद उक्त हेरोइन को आज फाजिल्का पुलिस ने जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
इस संबंध में डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा है कि फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ को सीमावर्ती प्रांत फाजिल्का में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 29 बक्सों से 31 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से हेरोइन समेत दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
पंजाबी कॉमेडियन ‘पतीला जी’ का नया अंदाज, खोल दिए अपने दिल के राज
https://youtu.be/A8Y8DZLT3SY