शिमला। Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजधानी शिमला (Shimla) में स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में 7 मंत्रियों को शामिल किया गया है। डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिमंडल गठन होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है।
मुख्य संसदीय सचिव बनने वालों में दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, आशीष बुटेल के अलावा कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल के नाम शामिल हैं।
सुक्खू कैबिनेट के मंत्री
- सोलन सीट से धनीराम शांडिल
- ज्वाली सीट से चन्द्र कुमार
- शीलाई सीट से हर्ष वर्धन चौहान
- किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी
- जुब्बल-कोटखाई सीट से रोहित ठाकुर
- कसुमपटी सीट से अनिरुद्ध सिंह
- शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नवनियुक्त मुख्य संसदीय सचिवों के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में शुरू हुई थी। जब मंत्रियों को बनाने की सीमा तय हुई थी कि मुख्यमंत्री के अलावा केवल 11 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं।
दिन भर की 10 बड़ी ख़बरें
https://youtu.be/FYN4FTf88dI
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by DailySamvad.com
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए डेली संवाद होम पेज पर विजिट करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
WhatsApp पर खबरें पढ़ने के लिए "अपना नाम" लिख कर मैसेज करें +91-88475-67663