डेली संवाद, लखनऊ। Keshari Nath Tripathi: सीनियर भाजपा नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 साल की आयु में रविवार सुबह निधन हो गया। केएन त्रिपाठी (Keshari Nath Tripathi) ने रविवार को प्रयागराज में अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़ें: आज से RT-PCR के बिना भारत में नो इंट्री, 6 देशों के लिए नियम सख्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid
योगी ने कहा कि वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। श्री त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
दिन भर की 10 बड़ी ख़बरें
https://www.youtube.com/watch?v=FYN4FTf88dI