Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेता की अवैध कालोनी पर फिर चली डिच, वडिंग पर FIR की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर आज निगम टीम ने धीना में अवैध कालोनी पर बुलडोजर चला दिया। करीब 8 एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी पर कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के मुताबिक निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर कार्ऱवाई की गई है। उन्होंने बताया कि धीना में सुख जनरल स्टोर के सामने और संधू प्रापर्टी डीलर के पीछे करीब 8 एकड़ में अवैध कालोनी काटी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज सड़कों और सीवरेज को डिच चला दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

सूत्रों के मुताबिक उक्त अवैध कालोनी कांग्रेस के एक नेता की है। जिसे कांग्रेसी नेता ने अपने कारिंदे के साथ मिलकर काटी थी। निगम अधिकारियों के मुताबिक उक्त अवैध कालोनी काट कर सरकार का करीब 7 करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान किया गया था। इससे पहले निगम टीम ने वडिंग नामक कांग्रेसी नेता और कालोनाइजर की अवैध कालोनियों पर डिच चलाई थी।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ MLA ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ। ਨਤੀਜੇ ਭੁਗਤਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੋ। DailySamvad





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *