Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कार्रवाई पर लगा स्टे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 09 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: चुनाव आचार संहिता उल्लंगन के मामले में फंसे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को हाई कोर्ट (High Court) ने राहत दे दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मानसा कोर्ट की प्रोसिडिंग पर अगले आदेशों तक स्टे लगा दी है। आपको बता दे कि चन्नी को 12 जनवरी को मानसा की कोर्ट में पेश होना था।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

चरणजीत सिंह चन्नी करीब आठ महीने के बाद विदेश से पंजाब लौटे थे। वह अपनी PHD की पढ़ाई और आंखों के इलाज के लिए विदेश गए हुए थे। पंजाब में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद चन्नी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

पंजाब सरकार ने चन्नी पर बतौर CM कई गलत फाइल पास करने के आरोप लगाए हैं। चन्नी ने विदेश में रहते समय ही इन आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि कोई किसी भी समय उनसे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकता है। चन्नी ने गलत फाइलें पास करने के आरोपों का खंडन करते हुए अपने पास सभी प्रकार का रिकॉर्ड होने की बात कही थी।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *