Punjab News: पंजाब में झुग्गी में लगी भीषण आग, 6 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 09 Jan 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना जिले के मंडियानी गांव में देर रात एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। इस भयानक हादसे में 6 बच्चे झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि परिवार खाना खाकर सो रहा था कि अचानक झुग्गी में आग लग गयी। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Punjab News: पंजाब में झुग्गी में लगी भीषण आग, 6 बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

इस हादसे को लेकर जले हुए बच्चों की मां सुनीता ने बताया कि देर रात पूरा परिवार खाना खाकर सो रहा था। उसका पति बुड्‌डन राम अभी काम से नहीं लौटा था। वह उसके घर आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक झुग्गी में आग लग गई। आग लगने पर वह चिल्लाने लगी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायल बच्चों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए बच्चों की पहचान मोहन, अमन, राधिका, कोमल, प्रवीण और शुक्ला के रूप में हुई है। बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। झुलसे बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया है।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *