Punjab News: खेल मंत्री ने पैरा पावर लिफ्टरों राजिन्दर रहेलू और परमजीत कुमार के साथ की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 09 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा बनाई जा रही नयी खेल नीति में पैरा खिलाडिय़ों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

यह बात पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास में पैरालम्पिक मैडलिस्ट और भारतीय पैरा पावर लिफ्टिंग प्रशिक्षक राजिन्दर सिंह रहेलू और हाल ही में विश्व पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले परमजीत कुमार के साथ मीटिंग के दौरान कही।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

मीत हेयर ने परमजीत कुमार को हाल ही में दुबई में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए मुबारकबाद दी और उम्मीद अभिव्यक्त की कि वह इस साल होने वाली पैरा एशियाई खेल और अगले साल होने वाली पैरालम्पिक खेल में भी देश का नाम रौशन करेंगे।

खेल मंत्री ने नयी बनाई जा रही खेल नीति में पैरा खिलाडिय़ों को विशेष प्राथमिकता देने के लिए ही आज भारत के नामी पैरा खिलाडिय़ों से फीडबैक लेने के लिए ही आज यह मीटिंग रखी थी। खेल मंत्री ने दोनों खिलाडिय़ों को बताया कि विभाग द्वारा बनाई जा रही नयी नीति में पैरा खिलाडिय़ों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि हालातों के उलट जाकर उनके द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाया जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

नकद इनाम के लिए पैरा खेल को भी शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पावर लिफ्टरों को कहा कि उनके सुझावों का स्वागत है और उनके सुझाव खेल नीति में शामिल किये जाएंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री ने पैरा खिलाडिय़ों से सम्बन्धित उठाई गईं माँगों पर तुरंत ध्यान देकर इसके समाधान का आश्वासन दिया।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *