Joshimath News: सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 10 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Joshimath News: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को उत्तराखंड में हो रहे भू-धंसाव से जुड़े मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ज़रूरी नहीं की ज़रूरी नहीं की देश के हर महत्वपूर्ण मामले हमारे सामने आए।

Joshimath News: सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

याचिकर्ता ने जोशीमठ में संकट को राष्टीय आपदा घोषित करने के लिए शीर्ष अदालत के हस्तक्षेप की मांग की थी। शीर्ष अदालत ने इसपर सुनवाई के लिए अब अगली सुनवाई को 16 जनवरी की गक्ली तारीख दी है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर मामले में शीर्ष अदालत आने की जरूरत नहीं है। इस पर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संस्थाएं काम कर रही हैं।

Joshimath News: सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से पेश वकील परमेश्वर नाथ मिश्रा ने तत्काल सुनवाई के लिए जोशीमठ मामले का उल्लेख किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार है जो इन चीजों का ध्यान रख सकती है।

सरस्वती ने अपनी याचिका में कहा था कि यह घटना बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण के कारण हुई है और उत्तराखंड के लोगों को तत्काल वित्तीय सहायता और मुआवजे की मांग की है।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *