Oscar 2023: ऑस्कर में ‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एंट्री, इन कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्म

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Oscar 2023: 2022 की सबसे चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विवेक अग्निहोत्री के डायेरक्शन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। यह भारत से ऑस्कर में सेलेक्ट हुए 5 फिल्मों में से एक है। यह न्यूज़ विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर न्यूज़ शेयर की है।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

विवेक अग्निहोत्री ने मूवी द कश्मीर फाइल्स से जुड़े सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इतना ही नहीं द कश्मीर फाइल्स के एक्टर्स में शामिल पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर्स कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। डायरेक्टर के मुताबिक, ये बस शुरूआत है। अभी तो काफी आगे जाना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसके साथ ही पिछले साल की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्मों में से एक कांतारा (Kantara) अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी दावेदारी ठोकने जा रही है। फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दो प्रमुख श्रेणियों बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर में जगह मिली है। तेलुगु फिल्म आरआरआर (RRR) और भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो (Chhello Show) भी कंटेंशन लिस्ट में पहुंच चुकी हैं।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ MLA ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ। ਨਤੀਜੇ ਭੁਗਤਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹੋ। DailySamvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *