Punjab News: पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सीमा के अंदर फेंकी 5 प्लास्टिक की बोतलें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 10 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: भारत का माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से भारत-पाक सीमा पर ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई के लिए ड्रोन भेजे जाते हैं, जिन्हें बीएसएफ के जवान मुस्तैदी दिखाते हुए वापस भेज देते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

BSF द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान अब तक सैकड़ों ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं। ऐसा ही एक और मामला बीती रात भारत-पाक सीमा से सामने आया, जहां पड़ोसी देश द्वारा 5 प्लास्टिक की बोतलें भारतीय क्षेत्र में फेंक दी गईं।

Punjab News: पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सीमा के अंदर फेंकी 5 प्लास्टिक की बोतलें

सीमा पर तैनात बीएसएफ ने बोतलों को कब्जे में लेते हुए इलाके को सील कर दिया है।  इन बोतलों से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन की खेप बरामद की गई है। इसके अलावा खालरा थाने की पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12.15 बजे जिले के अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा के अमरकोट सेक्टर में बीओपी मंगली के पिलर नंबर 141/20 के जरिए किसी वस्तु के भारतीय क्षेत्र में गिरने की आवाज सुनाई दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

इसके साथ ही जब फिर से और वस्तुएं फेंकने की आवाजें सुनाई दीं तो बीएसएफ की 103 बटालियन हरकत में आई और करीब 7 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद मौके पर बीएसएफ ने भारतीय क्षेत्र में फेंकी गई 5 प्लास्टिक की बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया और इलाके को सील कर दिया।

इस संबंध में एसपी विशालजीत सिंह ने बताया कि घने कोहरे के बीच बीएसएफ द्वारा थाना खालरा सहित अन्य सीमावर्ती थानों की पुलिस के साथ इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *