CBI Raid: पंजाब समेत कई राज्यों में 50 जगहों पर CBI ने मारा छापा, पूर्व मंत्रियों के घरों की तलाशी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 11 Jan 2023

नई दिल्ली/चंडीगढ़। CBI Raid: पंजाब समेत देश के कई राज्यों में सीबीआई (CBI Raid) ने छापा मारा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एफसीआई यानी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI Scam) में कथित घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से लेकर कई राज्यों में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों सहित अनाज मिलों के मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। दरअसल, सीबीआई ने भारतीय खाद्य निगम में कथित घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप के तहत मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं, इस मामले में एफसीआई के एक अधिकरी की गिरफ्तारी भी हुई थी।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस मामले में राज्य सरकारों के रोल की भी जांच होगी। खराब क्वालिटी के अनाज को अच्छे क्वालिटी का बता कर भ्रष्टाचार हो रहा था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि एफसीआई में तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उन्होंने कहा कि एफसीआई में एक उप महाप्रबंधक (डीजीएम) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने के बाद छापेमारी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के कई शहरों के साथ ही दिल्ली में दो स्थानों पर भी छापेमारी की गई। सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एफसीआई में ‘भ्रष्टाचार के गठजोड़’ के खिलाफ अभियान शुरू किया है, जिसमें खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और वितरण में लगे अधिकारियों, चावल मिल मालिकों, अनाज व्यापारियों आदि की एक पूरी श्रृंखला शामिल है।

बेईमान अफसरों से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी सरकार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *