PCS Officer Strike Punjab: पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, आज 2 बजे तक काम पर नहीं लौटे को PCS अफसर तो होंगे सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 11 Jan 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। PCS Officer Strike Punjab: पंजाब में पीसीएस (PCS) अधिकारियों के सामूहिक छुट्टी पर जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अगर आज 2 बजे तक अफसरों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया तो पीसीएस अफसरों को नौकर से बर्खास्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक कुछ पीसीएस अफसर सरकार को ब्लैकमेल करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

आपको बता दें कि PCS और आईएएस अधिकारियों पर विजिलेंस की कार्रवाई के विरोध में सभी ने 13 जनवरी तक सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। पीसीएस अफसरों की छुट्टी का DC ऑफिस स्टाफ यूनियन ने भी समर्थन दिया है। जिससे तहसील में भी कामकाज ठप हो गया है।

पीसीएस अफसरों की हड़ताल को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नाजायज करार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ पीसीएस अफसर सरकार को ही ब्लैकमेल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आज 2 बजे तक पीसीएस अफसर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते तो उन्हें बर्खास्त कर देंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उधर, पीसीएस अफसर एसोसिएशन ने आज 2 बजे चंडीगढ़ में अहम मीटिंग बुलाई है। पीसीएस अफसरों ने कहा है कि सरकार बेवजह अफसरों को परेशान कर रही है। जिससे उन्हें कामकाज नहीं करने दिया जा रहा है। फिलहाल पीसीएस अफसरों की अहम बैठक 2 बजे होगी, इसमें फैसला होगा।

नशा तस्करों को MLA की चेतावनी, थाने में सरेंडर कर जेल चले जाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *