YouTube Channel Banned: फर्जी खबर दिखाने वाले 6 YouTube चैनल बैन, केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 12 Jan 2023

नई दिल्ली। YouTube Channel Banned: फेक न्यूज फैलाने और भ्रामक जानकारी देने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने इस मामले में वीरवार को 6 यूट्यूब (YouTube) चैनलों को बैन कर दिया। इन चैनलों पर फर्जी खबर चलाई जा रही थी और लोगों को गुमराह किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

ब्लॉक किए गए सभी चैनलों ने चुनावों, भारत के सर्वोच्च न्यायालय और भारत की संसद में कार्यवाही और भारत सरकार के कामकाज के बारे में गलत खबर और भ्रामक जानकारी फैला रहे थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने बताया कि ये चैनल लोगों को भरोसा दिलाने के लिए कई प्रमुख टीवी चैनलों के एंकरों की तस्वीर, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल का प्रयोग करते थे। चैनलों ने इसका प्रयोग उनके द्वारा डाले गए वीडियो को मोनेटाइज करने और ट्रैफिक लाने के लिए कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

केंद्र ने इस तरह की यह दूसरी कार्रवाई की है। इससे पहले सरकार ने 20 दिसंबर को बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें फर्जी खबर फैलाने वालों तीन चैनलों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इससे पहले केंद्र ने फर्जी खबर फैला रहे लाखों सब्सक्राइबर वाले 3 यूट्यूब चैनलों पर शिकंजा कसा था।

इन चैनलों पर हुई कार्रवाई

  • Nation Tv
  • Samvaad Tv
  • Sarokar Bharat
  • Nation 24
  • Swarnim Bharat
  • Samvaad Samachar

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पीआईबी (PIB) विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ये सभी चैनल फेक न्यूज फैला रहे थे। इन चैनलों के लगभग 33 लाख सब्सक्राइबर थे। इनके वीडियो को 30 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। इन यूट्यूब चैनल के नाम न्यूज हेडलाइन्स, सरकारी अपडेट और आजतक लाइव शामिल हैं।

बेईमान अफसरों से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी सरकार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *