Punjab News: गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी, डीजीपी ने पुलिस बल को दी सख्त हिदायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 12 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (Gaurav Yadav) ने आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब पुलिस की पूरी फोर्स को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

डीजीपी ने विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है क्योंकि हाल के दिनों में धुंध भरे मौसम के दौरान ड्रोन द्वारा सीमा पार हथियार और नशीले पदार्थ भेजे जाने के मामलों में वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

इसके साथ ही डीजीपी ने सीमावर्ती इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों को बीएसएफ के साथ तालमेल बेहतर करने को कहा है। आपको बता दें कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann), राज्यपाल और राज्य के सभी मंत्रियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराना है, इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रदेश में नाकाबंदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। फगवाड़ा में हाल की घटना के बाद भी डीजीपी ने सभी जिलों के एसएसपी, पुलिस आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत करने के लिए कहा है।

बेईमान अफसरों से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी सरकार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *