Paytm Share Price: 75% टूट चुका है पेटीएम, एक्सपर्ट्स अभी भी लगा रहे दांव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 13 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Paytm Share Price: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में निवेश अब तक आईपीओ निवेशकों के लिए बुरा दांव साबित हुआ है। इसके शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 75 फीसदी डिस्काउंट पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स इस पर अभी भी भरोसा बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

एनालिस्ट्स के मुताबिक यह 1400 रुपये के भाव (Paytm Target Price) पर पहुंच सकता है। आईपीओ निवेशकों को पेटीएम के शेयर 2150 रुपये के भाव में मिले थे जबकि आज 13 जनवरी को इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 533.55 रुपये के भाव पर फिसल गया था। हालांकि अभी यह करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 547.80 रुपये के भाव में मिल रहा है।

पेटीएम 810 रुपये के भाव (Paytm Buyback Price) पर करीब 1.05 करोड़ शेयरों का बायबैक करेगी। दोलत कैपिटल के एनालिस्ट्स के मुताबिक बायबैक के फैसले से मुनाफे और कैश जेनरेशन रोडमैप और बड़े निवेश से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

इससे मैनेजमेंट का भी कैपिटल एलोकेशन को लेकर कांफिडेंस बढ़ेगा। जेपी मॉर्गन रिसर्च के मुताबिक मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 में ब्रेक-इवन हासिल करने का जो लक्ष्य रखा है, वह पूरा हो सकता है।

आईएएस और पीसीएस अफसरों का मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *