Punjab News: लोहड़ी के अवसर पर भगवंत मान ने इन कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: लोहड़ी (Lohri) के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  (Bhagwant Mann) ने कच्चे कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। यह जानकरी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही 6000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि “आज लोहड़ी पर्व के अवसर पर मैं आपके साथ एक और खुशखबरी साझा कर रहा हूं… हमारी सरकार लगातार लोक हित में फैसले ले रही है और इस संबंध में 6 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को ठीक करने का रास्ता साफ हो गया है…लोहड़ी की बधाई।”

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा नेतृत्व में एक सब कमेटी की बैठक की गई, जिसमे इस प्रकार की लीगल राय भी ली गई। CM भगवंत मान इससे पहले सरकारी नौकरियों समेत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में अकसर कानूनी पेचीदगी दरपेश होने की बात कहते रहें है, लेकिन अब उनके ट्वीट से स्पष्ट है कि सभी प्रकार की परेशानियों को दूर कर लिया गया है।

आईएएस और पीसीएस अफसरों का मुख्यमंत्री ने लगाई फटकार

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ - ਅਫਸਰਸ਼ਾਹੀ ਵਿੱਚ ਟਕਰਾਅ | CM ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ - ਡਿਊਟੀ 'ਤੇ ਨਾ ਆਉਣ 'ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਮੁਅੱਤਲ ||










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *