HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 19 फीसदी बढ़ा, ऑपरेशनल मार्जिन में भी जबरदस्त इजाफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 307 शब्द|📅 14 Jan 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। HDFC Bank: निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक HDFC ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। तीसरी तिमाही में बैंक ने जबरदस्त मुनाफा कमाते हुए मार्जिन भी बढ़ाया है। बैंक ने कहा है कि उसने इस तिमाही में नेट इंट्रेस्ट इनकम 25 फीसदी की वृद्धि हासिल हुई है। जबकि, बैंक ने एनपीए (NPA) में गिरावट हासिल की है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड बैंक ने शनिवार को दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि बैंक ने सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में 18.5 फीसदी वृद्धि हासिल की है जो बढ़कर 12,259 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने कहा कि इस तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर लगभग 25 फीसदी बढ़कर 22,988 करोड़ रुपये हो गई है।

नेट इंटरेस्ट इनकम में मजबूत वृद्धि और कम प्रावधानों ने बैंक की निचली रेखा को सहायता प्रदान की। बैंक ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट 13.4 सालाना बढ़कर 19,024 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही बैंक की नॉन परफॉर्मिंग एसेट इस तिमाही में घटकर 1.23 फीसदी हो गई है जो बीते साल की समान अवधि की तुलना में 1.26 फीसदी थी। बैंक के लिए यह आंकड़े बेहतर हैं।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

बैंक ने कहा है कि दिसंबर तिमाही के लिए ऑपरेटिंग एक्सपेंसे सालाना 26.5 फीसदी बढ़कर 12,464 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें कॉस्ट टू इनकम रेशियो 39.6 था। बैंक ने कहा कि टोटल क्रेडि कॉस्ट रेशियो एक साल पहले 0.94 फीसदी की तुलना में 0.74% था। कुल जमा में 20 फीसदी सालाना की स्वस्थ वृद्धि देखी गई और 31 दिसंबर तक 17.3 लाख करोड़ रुपये रही।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा फिल्मी अखाड़े के लिए तैयार, पापा विन्दू दारा सिंह ने कही ये बात

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *