डेली संवाद, जालंधर। Santokh Singh Chaudhary Death: राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भाजपा व पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) के आकस्मिक निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है, जो की जालंधर से लोकसभा सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व करते थे।
ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?
कालिया ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी पेशे से वकील व् दूरदर्शिता व्यक्तित्व वाले राजनीतज्ञ थे। कालिया ने संतोख सिंह चौधरी के निधन को जालंधर और पंजाब के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कालिया ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए चौधरी के घर गए।
कालिया ने कहा की संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर एक प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है क्योंकि राहुल गांधी कांग्रेस नेता के लिए भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलने वाली एम्बुलेंस में आपात स्थिति से निपटने के लिए उपकरण नहीं थे।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
भारत जोड़ो यात्रा में चौधरी संतोख सिंह को जब दिल का दौरा पड़ा, उस समय एम्बुलेंस में आपात स्थिति से निपटने के लिए उपकरण न होने के कारण जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। कालिया ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान से इस चूक के लिए जिम्मेदारी तय करने को कहा।
दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा फिल्मी अखाड़े के लिए तैयार, पापा विन्दू दारा सिंह ने कही ये बात
https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY