Nepal Aircraft Crash: नेपाल में विमान हादसा, अब तक 40 शव बरामद, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 15 Jan 2023

काठमांडू। Nepal Aircraft Crash: नेपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। पोखरा में रविवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया है (Passenger Aircraft Crashed at Pokhara International Airport)। 72 सीटों वाले इस विमान से 40 शव बरामद हुए हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नेपाल में 30 सालों से अधिक समय के बाद इतना भीषण हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

बताया जा रहा है कि नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हुए विमान में 53 नेपाली नागरिक, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, एक अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे। येती एयरलाइंस के एटीआर 72 विमान ने रविवार सुबह काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन विमान कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। इसी कारण से एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया। हादसे के वक्त येती एयरलाइंस के इस प्लेन में 68 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। एयरलाइन के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा कि नेपाल की येति एयरलाइंस द्वारा संचालित एटीआर-72 विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें दो शिशु भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

इसके अलावा चालक दल के चार सदस्य और 10 विदेशी नागरिक भी विमान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक विदेशी नागरिकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हम इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और सैकड़ों बचावकर्मी दुर्घटनास्थल की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1992 के बाद से नेपाल में यह सबसे घातक दुर्घटना है।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *