Jalandhar News: साबधान! आज जालंधर के इस नेशनल हाईवे पर चार घंटे के लिए होगा चक्का जाम

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर-लुधियाना हाईवे आज चार घंटे के लिए बंद रहेगा। लतीफपुरा में बेघर किए लोगों को उसी जमीन पर बसाने को संघर्ष कर रहे लतीफपुरा पुनर्वास संयुक्त मोर्चा आज धन्नो वाली फाटक के समीप नेशनल हाईवे और रेल यातायात का चक्का जाम करेगा। सुबह 11.30 बजे धन्नोवाली फाटक के पास धरना लगाया जा रहा है यह धरना दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

वहीं इस धरने से नैशनल हाईवे पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, रेल यातायात बाधित करने से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल संगठनों के मैंबरों ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान, मजदूर व अन्य न्यायप्रिय लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

उनका कहना है कि लतीफपुरा इलाके के लोगों को बेघर किए जाने के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को चुप्पी तोड़ने के लिए हाईवे और रेल का चक्का जाम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है जिसके चलते सर्द रातों में जीवन गुजारने को लोग मजबूर हैं। जिसके चलते यह धरना दिया जा रहा है।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar