Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, Haveli पर चलाया पीला पंजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 16 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने 66 फुट रोड पर स्थित क्यूरो माल की बिल्डिंग में एक हवेली मालिक द्वारा पार्किंग एरिया में किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई की है। वहीं आज नगर निगम की टीम ने जैसे ही वहां डिच मशीन चलाई वहां मौजूद लेबर के आदमियों तथा हवेली के प्रतिनिधियों ने विरोध कर दिया।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

निगम की कार्रवाई के बाद हंगामा हो गया। इस विरोध के चलते निगम टीम पर पथराव भी किया गया। हवेली के कर्मियों और काम कर रहे मजदूरों ने निगम की एटीपी पूजा की गाड़ी घेर ली। गुस्साई भीड़ ने पहले गाड़ी की बोनट पर मुक्के मारे, टायरों की हवा निकाल दी और गाड़ी पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। एटीपी की गाड़ी को भीड़ ने एक घंटे तक घेरे रखा।

Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, Haveli पर चलाया पीला पंजा

इस अवसर पर निगम टीम के साथ निगम की पुलिस भी मौजूद थी परंतु वह विरोध का सामना नहीं कर पाई जिस कारण निगम टीम को वापस लौटना पड़ा। इस कार्रवाई दौरान निगम टीम ने काफी निर्माण को गिरा भी दिया और कहा कि इसे हटाने हेतु पहले कई नोटिस दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

एटीपी पूजा ने कहा कि मजदूरों और हवेली के कर्मियों ने सरकारी काम में बाधा डालकर और अधिकारियों से जो दुर्व्यवहार किया है, उसके लिए उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में हवेली के मैनेजर उमेश ने कहा कि पूरे 66 फुट रोड पर अवैध निर्माण हैं तो उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी। हमें निगम ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई की, करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *