Punjab News: पंजाब में एक्टिवा सवारों ने ट्रैफिक पुलिस पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के एएसआई के साथ हाथापाई की खबर सामने आई है। दो युवकों ने पुलिस कांस्टेबल के दोनों हाथ पकड़ लिए और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान फील्ड गंज गली नंबर 16 निवासी सिमरनजोत सिंह और प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

इस मामले को लेकर ASI शरणजीत सिंह ने कहा कि दोनों गलत साइड से एक्टिवा ला रहे थे। जब उन्हें एक्टिवा बंद करने को कहा गया तो वे भागने लगे। एएसआई ने स्कूटी के कागजात मांगे तो युवक गाली-गलौज करने लगा। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था और एक्टिवा पर नंबर प्लेट नहीं थी।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

उन्होंने कहा कि दोनों बदमाशों ने उन्हें बातचीत में लगाया। इसके बाद युवकों ने उसे धक्का दे दिया। इतना ही नहीं उसकी जेब में दो मोबाइल फोन भी थे। बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए उसका एक फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *