Punjab News: पंजाब समेत इन शहरों में 26 जनवरी को हो सकता है आंतकी हमला, अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Gujarat ATS arrested three ISIS linked terrorists
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 16 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और पंजाब समेत देश के कई शहरों में बड़ा आंतकी हमला हो सकता है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI गणतंत्र दिवस के मौके पर आंतकवादी संगठनों अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के साथ मिलकर राजधानी दिल्ली, पंजाब समेत देश के कई अन्य शहरों में बड़े हमले की साजिश रच रही है।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

आईबी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी ISI और इस्लामिक स्टेट अल-कायदा करवा सकता है। ISI ने इन हमलों को अंजाम देने के लिए दाऊद गैंग के सदस्यों की मदद ली है। एजेंसियों ने देश के बड़े शहरों में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जनवरी ही नहीं भारत में होने वाले G-20 समिट पर भी आतंकी संगठन बड़े साइबर अटैक हमले की तैयारी में है। इसे लेकर इस्लामिक स्टेट अल कायदा की साइबर विंग साइबरस्पेस पर काफी एक्टिव भी हो चुकी है। आईएसआई अपने स्लीपर सेल और रोहिंग्या का इस्तेमाल कर सकती है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ISI स्लीपर सेल और अवैध रोहिंग्याओं के जरिए 26 जनवरी को दिल्ली और पंजाब में IED ब्लास्ट करवा सकती है। इतना ही आतंकी लोन वुल्फ अटैक की भी फिराक में है। आतंकियों की साजिश है कि अगर 26 जनवरी को प्लान फेल हुआ, तो दिल्ली में G-20 समिट पर बड़ी आतंकी स्ट्राइक करने करेंगे।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *