Punjab Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब में -1 डिग्री पहुंचा पारा, 19 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पंजाब और हरियाणा के कई जिले इन दिनों शीतलहर की चपेट में हैं। इससे खासकर पंजाब में रात का तापमान माइनस से नीचे आ गया है। रविवार को पंजाब के फरीदकोट और हरियाणा के हिसार जिले के बालसमंद में पारा माइनस 1 डिग्री पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

दोनों राज्यों में सर्द हवाएं तेज गति से चल रही हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 19 जनवरी तक अत्यधिक ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले चार दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान घना कोहरा और शीतलहर चलने का अनुमान है। हालांकि रविवार को चंडीगढ़ में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर शीतलहर लौटने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में इस महीने अब तक 50 घंटे से ज्यादा घना कोहरा दर्ज किया गया है, जो 2019 के बाद सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 17-18 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है, जबकि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

दारा सिंह का पोता फतेह रंधावा ‘अखाड़े’ के लिए तैयार

https://youtu.be/z9hC-ZIlWyY













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *