डेली संवाद, पंजाब। Bharat Jodo Yatra: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का आज छठा दिन है। आपको बता दें कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को लेकर टांडा से निकले थे। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 7 बजे टांडा उड़मुड़ से शुरू हुई। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक अज्ञात युवक ने दौड़कर राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत युवक को वापस ले गए। इस बीच राहुल गांधी के साथ मौजूद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी उस शख्स को धक्का देते नजर आए।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं। फिलहाल पुलिस ने मौके से उक्त युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। लेकिन यह घटना राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक है।