Punjab News: किसानों के लिए खुशखबरी! पंजाब सरकार ने नकली बीजों को रोकने के लिए लॉन्च किया ऐप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 17 Jan 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: एक प्रेस कांफ्रेंस को पंजाब के पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने संबोधित किया। इस दौरान मंत्री धालीवाल ने कहा कि अब नकली बीज से किसी भी किसान की फसल खराब नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को नकली बीज से बचाने के लिए एक एप तैयार किया गया है। ऐप लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐप को भारत सरकार के सहयोग से लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

इस ऐप से किसानों को बीज और खाद की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि इससे कृत्रिम बीजों पर शिकंजा कसना संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में वही फसल लगाएंगे, जो पंजाब और सरकार के हित में होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 31 मार्च तक कृषि नीति बनाई जाएगी और इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

इसके अलावा मंत्री धालीवाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले बीज के कारखाने या कंपनियां किसानों को गुमराह करती थीं। इसलिए किसान अपने खेत में गलत बीज न बोएं, इसके लिए ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की जमीन पर नकली दवा और नकली बीज नहीं बिकने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी नकली बीज बेचेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *