Shooting In America: अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में गोलीबारी, 1 बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 17 Jan 2023

डेली संवाद, अमेरिका। Shooting In America: अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) के अलावा फ्लोरिडा (Florida) में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि फ्लोरिडा में हमलावरों ने मार्टिन लूथर किंग दिवस मना रहे लोगों को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग की, जबकि कैलिफोर्निया में तुलारे काउंटी के गोशेन में हुई गोलीबारी (Shooting in California) में 6 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : क्या राखी सांवत ‘लव-जेहाद’ का शिकार हो गई?

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद डेप्युटर्स ने दो लोगों को सड़क पर और तीसरे को घर के दरवाजे पर मृत देखा। बताया जा रहा है कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल में मौत हो गई। अमेरिका के फ्लोरिडा में हमलावरों ने मार्टिन लूथर किंग दिवस मना रहे लोगों को निशाना बनाया और इवेंट में शामिल 8 लोगों को गोली मार दी।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

बताया जा रहा है कि फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

कैलिफोर्निया में गोलीबारी में एक महिला समेत छह की मौत

अमेरिका के मध्य कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी के शिकार लोगों में 17 वर्षीय एक मां और छह महीने का एक बच्चा है। गोशेन में हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 3:30 बजे के बाद गोली चलने की आवाज सुनने पर डेप्युटीज को घर पर बुलाया। एजेंसी के मुताबिक गोलीबारी की जांच की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *