Manpreet Singh Badal: कांग्रेस को बड़ा झटका, मनप्रीत सिंह बादल BJP में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 18 Jan 2023

डेली संवाद, दिल्ली। Manpreet Singh Badal: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर लिया। मनप्रीत सिंह बादल ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया। मनप्रीत बादल पिछली कांग्रेस सरकार में वित्तमंत्री थे। हालांकि इस बार वह बठिंडा से चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा जॉइन करवाई।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

आपको बता दें कि चुनावी हार के बाद मनप्रीत सिंह बादल विदेश चले गए थे। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रधान बनाने के बाद से वह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। यही नहीं, मनप्रीत सिंह बादल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी दूरी बनाए रखी। इसी कारण वह पंजाब में यात्रा की शुरुआत से अभी तक कहीं साथ नहीं दिखे।

मनप्रीत बादल पहले अकाली दल में थे। वहां सुखबीर बादल के बढ़ते कद को देखते हुए उन्होंने अकाली दल छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (PPP) बनाई। हालांकि चुनाव में उनकी हार हुई। जिसके बाद वह 2017 में चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए। उन्होंने पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया। जिसके बाद उन्हें बठिंडा से चुनाव लड़ाया गया।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

उधर, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है। राजा वड़िंग ने ट्वीट कर लिखा कि अच्छा हुआ छुटकारा हो गया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि मनप्रीत बादल सत्ता के भूखे हैं। जब वह कांग्रेस में शामिल हुए, तो उन्हें पता था कि पार्टी जीत रही है।

राजा वड़िंग ने कहा कि मनप्रीत बादल के लिए 5 साल तक सत्ता से बाहर रहना बहुत मुश्किल था। वड़िंग ने कहा कि मनप्रीत बादल को शहादत का रोना रोने की बजाय कांग्रेस के साथ किए विश्वासघात की माफी मांगनी चाहिए।

कौंसलर पति की गुंडागर्दी, पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *