Sansad Khel Mahakumbh: सांसद खेल महाकुंभ से ग्रामीण खिलाड़ियों को मिला मौका : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 821 शब्द|📅 18 Jan 2023

डेली संवाद, बस्ती। Sansad Khel Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ के जरिए आज प्रदेश में ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 59 हजार ग्राम पंचायत में सरकार की ओर से खेल का मैदान बनाया जा रहा है। सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का आयोजन बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है।

इसके पहले चरण का आयोजन 10 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 2022 के दौरान किया गया और दूसरे चरण का आयोजन 18 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के दौरान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैदान में हॉकी स्टिक्स से बॉल को फॉर्वर्ड करके खेलों का शुभारंभ किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी के सामने बालिकाओं ने खो खो खेल के जरिए टीम भावना का अनोखा प्रदर्शन किया।

8 वर्षों में देश और दुनिया ने नये भारत को देखा है

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश और दुनिया ने नये भारत को देखा है। बदलते हुए भारत ने दुनिया के सामने हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया है। इस नये परिप्रेक्ष्य में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता अर्जित कर चुका है। दुनिया के 20 बड़े देशों की अध्यक्षता भारत को मिलना उसी शृंखला का हिस्सा है। खेल का एक क्षेत्र हमेशा उपेक्षित रहता था, जिसपर किसी की दृष्टि नहीं जाती थी।

8 साल पहले पीएम की प्रेरणा से पूरे देश में खेलो इंडिया अभियान शुरू हुआ, जो आज सांसद खेल महाकुंभ के माध्यम से गांव गांव में पहुंच गया है। 2021 में इसके जरिए ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला, उन्हें खेलकूद का एक मंच मिला। मैं सांसद हरीश द्विवेदी और उनकी टीम को हार्दिक बधाई दूंगा कि उन्होंने इस खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का आयोजन कर रहे हैं।

खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के अंदर 58 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाये जा रहे हैं। इसमें 34 हजार ग्राम पंचायत में जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। वहीं बस्ती में 30 ग्रामीण खेल मैदानों का निर्माण हो चुका है। साथ ही यहां 45 खेल मैदान बनाने की दिशा में तेज गति से कार्य हो रहा है। इसके अलावा हर राजस्व ग्राम में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के जरिए खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया जा रहा है और विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं को लेकर बच्चों, युवाओं और प्रौढ़ों को जागरूक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ओलम्पिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ और अन्तरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। ओलम्पिक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़, सिल्वर मेडल को 3 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ की धनराशि सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

इसके अलावा ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी राज्य सरकार की ओर से 10 लाख रुपए प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार एशियाड में गोल्ड मेडल लाने पर 3 करोड़, सिल्वर मेडल के लिए दो करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल पर 1 करोड़ की धनराशि दी जाती है। ऐसे ही कॉमनवेल्थ और विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़, सिल्वर मेडल के लिए 75 लाख और ब्रॉन्ज मेडल के लिए 50 लाख की धनराशि प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही है।

खेलो इंडिया अभियान वास्तविक रूप अब दिख रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद में एक स्टेडियम और ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने का प्रयास तेज गति से जारी है। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया अभियान की मूर्त भावना का वास्तविक रूप अब दिखाई देने लगा है। कोविड काल के बावजूद इस वर्ष ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में हमारे सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने ना सिर्फ प्रतिभाग किया बल्कि सबसे ज्यादा मेडल भी प्राप्त किया। इसके जरिए समाज के प्रत्येक तबके को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

इन खेलों को किया जा रहा आयोजन

बुधवार से शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ में कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल स्पर्धाओं में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनके अलावा निबंध लेखन, चित्रकला,रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन इस खेल महाकुंभ के दौरान किया जाएगा।

SGPC के प्रधान पर हमला, पथराव कर गाड़ी तोड़ी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *