Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के ‘सोनू’ ने निगम को लगाया लाखों का चूना, बस्ती गुजां में अवैध रूप से बनाई कई दुकानें और कोठियां

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश अवैध निर्माण पर कार्रवाई की भले ही लाख दावे कर लें, लेकिन शहर में अवैध निर्माण रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जालंधर वेस्ट हलके में अवैध निर्माण और कामर्शियल शोरूंम व दुकानों का है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

जालंधर वेस्ट हलके में अवैध निर्माण ने जोर पकड़ लिया है। बस्ती गुजां में बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही अवैध रूप से कई कोठियां बनाई जा रही है। अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों और कोठियों से नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

जानकारी के मुताबिक वेस्ट हलके में सोनू नामक बिल्डर्स पिछले कई महीने से अवैध निर्माण करवा कर निगम के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। इसकी शिकायतें भी निगम कमिश्नर के पास पहुंची है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

SGPC के प्रधान पर हमला, पथराव कर गाड़ी तोड़ी, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *