Terrorist Attack: जम्मू में बड़ा आतंकी हमला, लगातार दो धमाके, 7 लोग जख्मी

Daily Samvad
3 Min Read
Gujarat ATS arrested three ISIS linked terrorists
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 21 Jan 2023

जम्मू। Terrorist Attack: जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने शनिवार को दो बम धमाके किए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। आतंकियों ने दोनों ही बम धमाके आधे घंटे के अंतराल से किए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट में 7 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

बताया जा रहा है पहले विस्फोट करीब 11 बजे हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए थे और दूसरा धमाका 11:30 बजे हुआ था। जब दूसरा धमाका हुआ था, उसमें अधिकांश लोगों ने उस क्षेत्र को खाली कर दिया था, इसलिए सिर्फ दो लोगों को हल्की चोट आई। पहले ब्लास्ट के लिए महेंद्र बोलेरो और दूसरे के लिए शेवरॉन क्रूज का इस्तेमाल किया गया था।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

विस्फोट की सूचना मिलने के तत्काल बाद जम्मू पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रभावित इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

पुलिस ने नरवाल इलाके के CCTV फुटेज भी चेक करना शुरू कर दिए हैं और इलाके की सर्चिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबल ने फिलहाल लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

Terrorist Attack: जम्मू में बड़ा आतंकी हमला, लगातार दो धमाके, 7 लोग जख्मी

दो बम विस्फोट ये लोग हुए हैं घायल

  • सुहैल इकबाल (35 वर्ष) पुत्र मो. इकबाल निवासी उस्ताद मोहल्ला।
  • सुशील कुमार (26 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार निवासी प्रेम नगर, डोडा।
  • विश्व प्रताप (25 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह निवासी काना चक।
  • विनोद कुमार (52 वर्ष) पुत्र कांता राम निवासी चल भक्तावर आरएस पुरा।
  • अरुण कुमार
  • अमित कुमार (40 वर्ष) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बहू फोर्ट, जम्मू।
  • राजेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र दर्शन लाल निवासी बावे, जम्मू।

SGPC के प्रधान पर हमला, पथराव कर गाड़ी तोड़ी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *