⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 22 Jan 2023
डेली संवाद, प्रयागराज। Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) के पास संभल के चंदौसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां चलती ट्रेन में एक महिला के साथ टीटीई ने बलात्कार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने टीटीई को गिरफ्तार कर लिया है। टीटीई की पहचान राजू सिंह के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
चंदौसी, संभल के SHO केबी सिंह के मुताबिक एक महिला ने तहरीर दी कि 16 जनवरी को वह चंदौसी से सूबेदार गंज प्रयागराज के पास जा रही थी। स्टेशन पर एक टीटीई राजू सिंह जो उसका परिचित है। उसने उसे AC 1 कोच में भेज दिया।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
महिला के मुताबिक रात 10 बजे के करीब टीटीई राजू सिंह ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ एक और व्यक्ति था। एसएचओ केबी सिंह ने बताया कि टीटीई राजू सिंह को पकड़ लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है।
पं. धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारों से जुड़े विवाद की कहानी








