डेली संवाद, पिथौरागढ़। Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में आज सुबह जबरदस्त भूकंप के झटके लगे। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव
An earthquake of magnitude 3.8 occurred on January 22 at 8.58 IST, Latitude: 29.78 & Longitude: 80.13, Depth: 10 Km, Location: 23km NNW of Pithoragarh, Uttarakhand, India: National Center for Seismology pic.twitter.com/wZo9k84Y1c
— ANI (@ANI) January 22, 2023
ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। विगत 12 जनवरी को उत्तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे।
देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी। दिसंबर माह में भी उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 18 दिसबंर को उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली थी।