Jalandhar News: भाजपा के मनजिंदर चट्ठा, कांग्रेस के काकू और गंगा देवी समेत कई कांग्रेसी, भाजपा और अकाली नेताओं ने ज्वाइन किया AAP, विधायक रमन अरोड़ा ने विरोधियों को दिया बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 22 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका दे दिया। डेली संवाद ने सुबह ही खबर में बता दिया था कि विधायक रमन अरोड़ा कांग्रेस, अकाली और भाजपा को बड़ा झटका देने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के बेटे काकू आहलूवालिया ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। काकू कांग्रेस के सबसे सक्रिया नेता रहे हैं, जो युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं।

वहीं, भाजपा के सबसे सीनियर नेता व नगर निगम में भाजपा दल के नेता मनजिंदर सिंह चट्ठा को भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन करवाने में विधायक रमन अरोड़ा सफल रहे हैं। जबकि वरिष्ठ पार्षद चट्ठा को रोकने के लिए पिछले दिनों पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया उनके घर में जाकर प्रेस कांफ्रेंस की थी।

जालंधर सैंट्रल हलके के वार्ड-16 से दीनानाथ प्रधान अपने 300 समर्थकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां विधायक रमन अरोड़ा ने आज आधिकारिक तौर पर दीनानाथ प्रधान और उनके साथियों को AAP में ज्वाइन करवाया। दीनानाथ प्रधान कांग्रेस के कद्दावर कार्यकर्ता थे। वार्ड-13 में  विक्की तुलसी, आकाश गुप्ता, डा. डीके, शाम हंस, सुपिंदर सिद्धू, दीपू तुलसी भी अपने समर्थकों के साथ AAP ज्वाइन कर लिया।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

इसके साथ ही कांग्रेस की सीनियर नेत्री और पूर्व पार्षद गंगा देवी ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने विधायक  रमन अरोड़ा की अगुवाई में AAP ज्वाइन किया। इसके अलावा भाजपा नेता नीरज जस्सल ने भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। नीरज जस्सल भाजपा के पूर्व विधायक केडी भंडारी के काफी करीबी हैं।

MLA रमन अरोड़ा निकले ‘छुपा रुस्तम’, अकाली-BJP और कांग्रेस को दे दिया झटका

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *