Mohalla Clinics: गढ़ा के लोगों के साथ धरने पर बैठे BJP के अशोक सरीन व गोल्डी, बोले- फ़ैमिली हेल्थ सेंटर बंद कर मोहल्ला क्लीनिक खोलने का ड्रामा कर रही है पंजाब सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 22 Jan 2023

डेली संवाद, जालंधर। Mohalla Clinics: पंजाब सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक खोलने को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा चल रही हाईप्रोफाइल ब्रैंडिंग प्रचार प्रसार करने को लेकर जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) व अमरजीत गोल्डी ने तीखे शब्दों मे हमला बोलकर सरकार की कारगुजारी एवं दावों पर जालंधर मे सवाल खड़े कर दिये हैं।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

पिछले कई दिनों से कैंट विधानसभा के अंर्तगत आते गढ़ा निवासी सरकार द्वारा पुरानी चल रही रोज़ाना करीब 200 मरीजों वाले फ़ैमिली हेल्थ सेंटर को बंद कर उसी जगह पर नया मोहल्ला क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रही है। जिसको लेकर इलाके की महिलाओं, बजुर्गों व बच्चे पक्का धरना लगाकर बैठे हुए हैं।

भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि बदलवाव का नारा लगाकर लोगों को सुरक्षा सुविधा देने के नाम पर वोट लेने वाली आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। दूसरा अब सरकार बनाने से पहले जनता से किए वादे पूरे नहीं होते देख राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी पिछले लंबे समय से अच्छी तरह से इलाज के लिए चल रही डिस्पैंसरियों फ़ैमिली हेल्थ सेंटर जिसमे महिला व पुरुष डॉक्टर तैनात है। उसको बंद कर राजनैतिक लाभ लेने के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलने के दिखावे कर रही है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

इस अवसर पर महामंत्री अमरजीत गोल्डी ने कहा राजनीति से ऊपर उठ भाजपा जनता के अधिकारों की लड़ाई सबके साथ मिल कर लड़ेगी। इस विषय को तुरंत भाजपा हाईकमान के ध्यान मे लाया जायेगा ताकि किसी से लोगों से धक्केशाही ना हो सके। इस मौके पर पार्षद प्रभदयाल, पूर्व पार्षद कृपाल पाली, पूर्व पार्षद सत्या भगत, नेता सन्नी भगत, शाम दयाल, अरुण निक्का, कमल काला, गुरदयाल रत्तन आदि मौजूद थे।

MLA रमन अरोड़ा निकले ‘छुपे रुस्तम’, अकाली-BJP और कांग्रेस को दे दिया झटका

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *